CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

जिला स्तरीय वन महोत्सव का कार्यक्रम जिला सचिवालय के समीप होगा आयोजित

राज्य स्तरीय वन महोत्सव का होगा लाईव प्रसारण

रेवाड़ी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 जुलाई को यमुनानगर में 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगें, जिसका लाईव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। रेवाड़ी उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को प्रदेशभर में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि https://www.youtube.com/watch?v=MVcnrfPQc98 लिंक के माध्यम से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का लाईव प्रसारण देख सकते है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पौधारोपण का कार्य जिला सचिवालय के पार्क में होगा जिसका समय 10 बजे से 10:45 तक रखा गया है। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव का कार्यक्रम बावल व कोसली उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश जिला सचिवालय सभागार में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि जिले में 25 जुलाई को वन महोत्सव के दिन पौधारोपण को एक बड़े इवेंट के तौर पर मनाया जाएगा। प्रत्येक सरकारी कार्यालय परिसर, पार्क, रोडवेज परिसर, पुलिस लाइन व थाना परिसर, गांवों, नहरों व सडक़ों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र व अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के स्वयं सेवकों को शामिल किया जाएगा।
जिला वन अधिकारी सुंदरलाल ने इस बारे में बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष हुकुम चंद को भी आमन्त्रित किया गया है। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि वन महोत्सव के दिन ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने में अपना सहयोग दें तथा प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पाल-पोष कर बडा करने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को एक-एक पौधा भी वितरित किया जाएगा।
Pankaj

Related Articles

Back to top button