रेवाड़ी

जिला स्तरीय वन महोत्सव का कार्यक्रम जिला सचिवालय के समीप होगा आयोजित

राज्य स्तरीय वन महोत्सव का होगा लाईव प्रसारण

रेवाड़ी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 जुलाई को यमुनानगर में 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगें, जिसका लाईव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। रेवाड़ी उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को प्रदेशभर में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि https://www.youtube.com/watch?v=MVcnrfPQc98 लिंक के माध्यम से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का लाईव प्रसारण देख सकते है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पौधारोपण का कार्य जिला सचिवालय के पार्क में होगा जिसका समय 10 बजे से 10:45 तक रखा गया है। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव का कार्यक्रम बावल व कोसली उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश जिला सचिवालय सभागार में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि जिले में 25 जुलाई को वन महोत्सव के दिन पौधारोपण को एक बड़े इवेंट के तौर पर मनाया जाएगा। प्रत्येक सरकारी कार्यालय परिसर, पार्क, रोडवेज परिसर, पुलिस लाइन व थाना परिसर, गांवों, नहरों व सडक़ों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र व अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के स्वयं सेवकों को शामिल किया जाएगा।
जिला वन अधिकारी सुंदरलाल ने इस बारे में बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष हुकुम चंद को भी आमन्त्रित किया गया है। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि वन महोत्सव के दिन ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने में अपना सहयोग दें तथा प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पाल-पोष कर बडा करने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को एक-एक पौधा भी वितरित किया जाएगा।
Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago