रेवाड़ी: विधायक चिरंजीव राव ने रेवाड़ी पुलिस लाइन समीप फ्लाईओवर के नीचे जलभराव का लिया जायजा। उन्होंने कहा कि अभी 3 दिन पहले यहां एक . मात्र 100 मीटर का टुकड़ा आज पिछले 4 सालों से टूटा पड़ा है। जिसकी वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं और प्रशासन आंखें बंद किए बैठा हुआ है। प्रशासन इस मार्ग को दुरुस्त करवाने के लिए जल्द संज्ञान ले वरना मुझे यहां बैठ कर धरना देने पर विवश होना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जनता हर प्रकार का टैक्स भर्ती है टोल टैक्स भर रही है, रोड टैक्स भर रही है उसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा रोड नहीं बनाए जा रहे हैं!
गांव जोनावास व राजावास में भी लिया जायजा
मॉनसून की बरसात के चलते गांव राजावास के कई मकानों में दरार आ गई तो गांव जोनावास के
जोहड़ के पानी की निकासी न होने की वजह से जोहड़ के समीप बने मंदिर की दीवार गिर गई तथा मंदिर की दीवार के साथ लगा पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। जलभराव से नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे रेवाड़ी के कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव ने कहा की प्रसाशन समय रहते उचित व्यवस्था करता तो लोगों जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को नुकसान उठाना नही पड़ता। ग्रामीणों ने मंदिर को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है कि जोहड़ में भरे बरसाती पानी को समय रहते हम लगाकर बाहर निकाला जाए ताकि हिंदुओं की आस्था का प्रतीक मंदिर को बचाया जा सके! विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि यहां पर ग्रामीणों की मांग है कि कम से कम दो-तीन इंजन, ऑपरेटर और दो तीन कर्मचारी दे पाइप दें ताकि पानी गांव के बाहर दूर तक छोड़ा जा सके! साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में अन्य कई जगह भी मकानों में दरारें आई हैं जिसका सरकार मुनादी कराकर आर्थिक सहायता दे!