रेवाड़ी में आज आयोजित हुई ग्रीवेंस की बैठक में रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने शहर में जलभराव तथा स्ट्राेम ड्रेनेज वॉटर सिस्टम का मुद्दा उठाया, विधायक ने कहा स्ट्रोम ड्रेनेज वाटर सिस्टम के भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए क्योंकि सरकार द्वारा एक तरफ तो बोला जा रहा है कि रेवाड़ी में स्ट्रोम ड्रेनेज वॉटर सिस्टम डल चुका है और दूसरी तरफ आज भी शहर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है! विधायक ने कहा कि हर वर्ष करोड़ों रुपए नालों की सफाई के लिए करते हैं फिर भी शहर में जगह-जगह पानी क्यों भर रहा है, विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि मेरा ग्रीवेंस कमेटी में आने का यही मकसद था कि रेवाड़ी के लोगों की समस्याएं रख सकूं, विधायक ने ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन मंत्री ओम प्रकाश यादव को भी कहा कि हो सके तो आप भी एक बार रेवाड़ी शहर का जायजा लें, सच्चाई आपके सामने आ जाएगी! अन्यथा ग्रीवेंस की बैठक करने का कोई फायदा नहीं होगा! उन्होंने कहा की भाजपा के जिला अध्यक्ष द्वारा ग्रीवेंस कमेटी में यह कहना की अफसर हमारी बात नहीं सुनते, इससे पता चलता है कि भाजपा नेताओं की प्रशासन पर कितनी पकड़ है!
वहीं विधायक चिरंजीव राव ने मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी कोटा बढ़ाए जाने को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि देश की बड़ी जनसंख्या को इसका लाभ मिलेगा!