पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि रेवाड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तो हेलीकॉप्टर से आ गए लेकिन रेवाड़ी की जनता हेलीकॉप्टर कहां से लाए ?
जबकि मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से आना चाहिए था क्योकि मुख्य मंत्री को मालूम होता कि रेवाड़ी की जनता का क्या हाल है। एक भी सड़क ऐसी नहीं है जो टूटी हुई ना हो। जगह-जगह टूटी सड़को पर बड़े-बड़े गड्ढो में जलभराव है। आम जनता परेशान है।
सतीश यादव ने कहा कि गुडगांव लोकसभा के सांसद राव इंद्रजीत सिंह को जनता ने नुमाइंदा बनाया था। ताकत दी थी कि वह उनकी बात बेबाक होकर मुख्यमंत्री के आगे रखकर इलाके का विकास करवाएंगे। लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम से राव इंद्रजीत सिंह ने दूरी बनाई और सांसद का न पहुंचना दुर्भाग्य की बात है। इलाके की जनता ने उन्हें ताकत दी। उस ताकत की बदौलत आज सांसद व केन्द्रीय मंत्री है। सांसद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाकर क्षेत्र की समस्याए नहीं रखेंगे तो सरकार कैसे रेवाड़ी का विकास कराएगी।
उन्होंने कहा कि आज रेवाड़ी में हालात बद से बदतर हो चुकी है, सड़के टूटी हुई है। बड़े-बड़े गड्ढे मे गाड़ियां पलट जाती है। सभी पार्कों की दुर्दशा है। धारुहेडा मे गन्दे पानी की समस्या से लोग आन्दोलन कर रहे है। सड़कों पर उतरने को जनता तैयार है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद मे प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर आम जनता इतनी परेशान है कि बार-बार धक्के खाने के बावजूद प्रॉपर्टी आईडी नहीं बन पा रही है। वहीं राव इंद्रजीत सिंह अपनी अपनी कोठी पर अधिकारियों को बुलाकर आदेश देते कि एक हफ्ते में प्रॉपर्टी आईडी बना दी जाए। जादू की छडी घुमाने जैसा आदेश देने के बावजूद प्रोपर्टी आईडी नही बन पा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने राव इंद्रजीत सिंह को कई बार सांसद विधायक बना कर ताकत दी और राव इंदरजीत सिंह जनता की ताकत को जनता के हितों में इस्तेमाल न करके प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बिगाड़ कर क्षेत्र की लगातार उपेक्षा करवाने में लगे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि राव इंदरजीत सिंह 23 सितंबर को झज्जर में रैली करने जा रहे हैं। झज्जर में रैली का क्या औचित्य है। सांसद झज्जर मे किस तरह की ताकत दिखाना चाहते है। उन्होंने कहा कि गुडगांव लोकसभा की जनता ने सांसद बनाकर ताकत दी। वह जनता की बदौलत आज मंत्री है और वह सरकार से बिगाड़ कर अपनी ताकत झज्जर में दिखाने का काम करते है जबकि रेवाड़ी के मीरपुर में जहां मुख्यमंत्री आए। उस कार्यक्रम से उन्होंने दूरियां बना ली। सतीश यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह की बदौलत ही आज तक अहीरवाल से पिछड़ेपन का दाग धुल नहीं पा रहा है। आम जनता परेशान है ना यहां विकास कार्य हो पा रहे हैं।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…