रेवाड़ी

भाजपा का दोगला चरित्र सामने आ रहा है, सरकार किसान विरोधी है: जिला प्रमुख सतीश यादव

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में मंत्री के पुत्र आशीष मिश्र के काफिले द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने से किसानों की दर्दनाक मौत पर पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए कहा कि देश का अन्नदाता सरकार द्वारा थोपे जा रहे कृषि कानूनो के खिलाफ सडको पर है। किसान आंदोलन मे 600 से अधिक किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार 3 कृषि कानून वापिस लेने या किसानों को समझा पाने में असफल रही है। जिससे साफ हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान विरोधी है। किसी भी कीमत पर कृषि कानूनों को वापस लेना ही नहीं चाहती है। सतीश यादव ने कहा कि हरियाणा में एक और एमएसपी पर फसलों को खरीदने का सरकार दावा करती है। दूसरी ओर बाजरे का एमएसपी 2250 रुपए होने के बावजूद किसानों का बाजरा एमएसपी पर नही खरीदा जा रहा है। आज किसानो का बाजरा मंडियो मे 1200 रूपए प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सरकार किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दे रही है।  मंडी में बाजरा बेचने और सरकार द्वारा मिलने वाली राहत राशि ₹600 के बावजूद किसानों को 500 क्विंटल का घाटा उठाकर अपने बाजरे को बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सतीश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अपने बिलो को किसानो के हितो का बताने का दावा तो करती है कि नया कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए होगा। किसान अपनी फसलों को देश में किसी भी स्थान पर बेच सकता है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया कि राजस्थान का बाजरा अगर हरियाणा में बेचा गया तो उन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सतीश यादव ने कहा कि सरकार के इस आदेश से भाजपा का दोगला चरित्र सामने आ रहा है कि जो कृषि कानून बने हैं, वह किसानों के हित में नहीं है, जिसका लगातार देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। सतीश यादव ने कहा कि आज सरकार को किसानों की मांग पर तीनों कृषि कानून वापिस ले लेना चाहिए ताकि लंबे समय से चल रहा किसानों का आंदोलन समाप्त हो जाए।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago