रेवाड़ी

राज इंटरनेशनल स्कूल के स्कॉलरशिप परीक्षा में विद्यार्थियों का उमड़ा सैलाब

रेवाड़ी शहर के बहुचर्चित राज इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के 1000 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विशेष तैयारियां की गई तथा कोविड 19 को लेकर भी विशेष प्रबंध नजर आए। राज परिवार में परीक्षा देने आए  विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का विद्यालय के सदस्यों ने स्वागत किया । विद्यालय के प्रबंधक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी व  हेमंत सैनी ने स्कॉलरशिप परीक्षा दिलवाने आए सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि राज इंटरनेशनल स्कूल अभिभावकों के विश्वास पर खरा उतरेगा। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य अनिल मखीजा ने कहा कि आज राज इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में जाना जाता है, जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। काफी अभिभावक ऐसे होते हैं जिनके बच्चों में टैलेंट होता है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में एडमिशन नहीं करा पाते हैं। जिसे देखते हुए राज इंटरनेशनल स्कूल हर वर्ष स्कॉलरशिप टेस्ट कराता है ताकि होनहार बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। प्राचार्य महोदय ने यह भी बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट का रिजल्ट 2 मार्च को जारी किया जाएगा जिसमें प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों के लिए लैपटॉप, टैब व बाय साइकिल इनाम के तौर पर दी जाएगी।

 

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago