CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
हरियाणा
Trending

स्कूल बस चालक ने आहत होकर निगल लिया जहर, छात्रा से अवैध संबंध रखने का आरोप

हिसार

हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा में गांव श्यामसुख निवासी 25 वर्षीय स्कूल बस चालक विक्रम ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। वह स्कूली छात्रा से अवैध संबंध होने के आरोप लगने से आहत था। इसलिए उसने कीटनाशक का सेवन करके आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के बयान के आधार पर अग्रोहा पुलिस ने गांव श्यामसुख वासी छात्रा के पिता रमेश व तीन अन्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई विजेन्द्र ने बताया कि वे दो भाई हैं, जिनमें विक्रम छोटा था। वह अविवाहित था और खाराखेड़ी स्थित एक निजी स्कूल की बस चलाता था। करीब सप्ताह भर पहले विक्रम गांव के ही कुछ लोगों के साथ सालासर बालाजी धाम गया था, लेकिन वह रास्ते से ही वापस आ गया। काफी परेशान दिख रहा था। रविवार को गांव का ही रमेश व तीन अन्य नकाबपोश विक्रम से मिलने घर आए थे। जब उसने अपने भाई से उनके आने का कारण पूछा तो उसने बाद में बताने के लिए कहा।

स्कूली छात्रा से संबंध के आरोप: विजेन्द्र ने बताया कि जिस स्कूल में उसका भाई बस चलाता था, उसी स्कूल में आरोपी की लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने विक्रम पर अपनी बेटी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस आरोपी से आहत होकर सोमवार रात विक्रम ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। वे उसे फतेहाबाद के एक अस्पताल में लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों ने विक्रम से की थी मारपीट: विजेन्द्र ने बताया कि अगली सुबह सोमवार को विक्रम बस लेकर स्कूल में चला गया शाम को घर आया तो उसने बताया कि रमेश और अन्य युवकों ने मिलकर उसके साथ स्कूल में मारपीट की, जिसमें स्कूल टीचर ने बीच बचाव करके हमलावरों से उसे छुड़वाया।

एक नामजद सहित तीन अन्य पर मामला दर्ज: अग्रोहा पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रावत सिंह ने बताया कि युवक ने आरोपों के चलते कीटनाशक का सेवन करके आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है  मृतक के भाई विजेन्द्र के बयान पर छात्रा के पिता रमेश व तीन अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Pankaj

Related Articles

Back to top button