लाइफस्टाइल

बिना जिम जाए घटा सकते हैं आप अपना वजन: Shehnaaz Gill

भागती दौड़ती जिंदगी में इतनी ताकत बचती ही कहां है कि अपने लिए वक्त निकाला सके. ऐसे में वजन घटाना है तो पंजाबी पॉप स्टार शहनाज गिल की टिप्स आपके काम आ सकती हैं.


ये तो हर किसी की तमन्ना है कि वो फिट दिखे. पर शर्त ये भी कि कुछ खाना पीना छोड़ना न पड़ें, ज्यादा वर्कआउट न करना पड़े. फिर भी वजन कम हो जाना चाहिए. पर कभी कोई फिटनेस एक्सपर्ट ऐसा तरीका नहीं बता पाता जिसमें आपकी शर्तें भी पूरी हो जाएं और वजन पर भी काबू पा सकें. कम से कम इतनी एडवाइस तो होती ही है कि सुबह उठ कर हल्की फुल्की एक्सरसाइज कर लें. डाइट में मीठा और हाई कैलोरी फूड लेना बंद कर दें. पर अक्सर लोगों के लिए ये भी मुश्किल ही होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो शहनाज गिल की ये सलाह आपके बहुत काम की हो सकती है. भागती दौड़ती जिंदगी, घंटों काम में सिर खपाने के बाद इतनी ताकत बचती ही कहां है कि अपने लिए वक्त निकाला जा सके. ऐसे में अगर वजन घटाना है तो पंजाबी पॉप स्टार शहनाज गिल की टिप्स आपके काम आ सकती हैं. वही शहनाज गिल उर्फ सना जिन्होंने बिग बॉस में अपनी क्यूट अदाओं और एंटरटेनमेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया था. रियल्टी शो में चबी चिक्स और चमचमाती स्किन के साथ नजर आने वाली ये पंजाबी कुड़ी अब बिलकुल डिफरेंट नजर आने लगी हैं. शो खत्म हुए एक साल से कुछ ज्यादा का वक्त हुआ है इतने ही वक्त में शहनाज ऑलमोस्ट जीरो फिगर हो चुकी हैं. शार्प जॉ लाइन के साथ वह बेहद पतली नजर आ रही हैं. और वजन घटाने के टिप्स दे रही हैं. तो अगर आप भी चाहते हैं बिना ज्यादा वर्कआउट किए ज्यादा पतले होना तो याद रखिए शहनाज की सलाह. आपको एक साथ बहुत सारा खाना नहीं खाना है. किसी खास तरह के खाद्य पदार्थ मसलन मीठा या नमकीन से परहेज करने के पक्ष में तो शहनाज भी नहीं है. पर डाइट डिवाइड करने की एडवाइज जरूर दे रही हैं. वीडियों में शहनाज ने ये भी बताया है कि वर्कआउट करना चाहिए पर वो जिम में ज्यादा समय नहीं दे पातीं. अगर आपके पास भी शहनाज जैसी ही व्यस्तताएं हैं और जिम जाना मुश्किल है तो उनके के नक्शेकदम पर चल सकते हैं. यानि एक बार में ढेर साना खाने की जगह सिर्फ इतना ही खाएं जिससे खाने का सेटिस्फेक्शन मिल जाए. इससे पसंदीदा खाने से तौबा भी नहीं करनी होगी और वजन भी कम हो जाएगा.

MOHAN

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago