स्वामित्व योजना के तहत अधिकारियों को आवश्यक-निर्देश

रेवाड़ी, उपायुक्त ने कहा कि नोडल अधिकारी स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक खंड में पूरी ईमानदार, मेहनत व लग्न से इस कार्य को पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि जिस भी गांव में रजिस्ट्री कार्य करने लिए टीम जाएं उससे पूर्व उस गांव में व्यापक स्तर पर मुनादी कराना सुनिश्चित करें ताकि लाल डोरे की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग आधारकार्ड या पहचान पत्र की कॉपी लेकर निर्धारित समय पर गांव में मौजूद मिलें। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य का लक्ष्य 3500 रखा गया है। इस कार्य को तेजी से पूरा करवाने के लिए नोडल अधिकारी अपनी देखरेख में पूरा करें।
राजस्व एवं आपदा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा आज स्वामित्व योजना से संबंधित वीसी उपरांत वीसी उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना के तहत एससीपीओ, ग्राम सचिव, पटवारी सभी मिलकर टीम वर्क की भावना से इस कार्य को पूरा करवाएं। इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समय पर लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा सके।
डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना है, स्वामित्व योजना के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को करें।




