CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
मनोरंजनराज्यलाइफस्टाइल

तेजस्वी यादव और राजश्री ने निभाई शादी की रस्में, बहन रोहिणी ने ट्वीट की तस्वीर

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंध चुके हैं

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी बहन रोहिणी यादव इस शादी में शामिल नहीं हो सकीं लेकिन ट्व‍िटर के जरिए उन्‍होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया है. रोहिणी यादव ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें तेजस्वी और राजश्री शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में तेजस्वी की मां और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी दिखाई दे रही हैं. कम मेहमानों के साथ ये रस्में निभाई गई हैं. खुद तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी यादव भी समारोह में नहीं आ सकीं, लेकिन उन्होंने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि ”हम नहीं हैं पास फिर भी मेरा आशीर्वाद है दोनों के साथ.”

बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी को लेकर कुछ दिनों से चर्चाओं का बाजार गरम था, लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा था. अब जब तस्वीरें सामने आने लगी हैं तो तेजस्वी के एक से दो होने पर लगभग मुहर लग ही गई है.

Tags

Related Articles

Back to top button