राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी बहन रोहिणी यादव इस शादी में शामिल नहीं हो सकीं लेकिन ट्विटर के जरिए उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया है. रोहिणी यादव ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें तेजस्वी और राजश्री शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में तेजस्वी की मां और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी दिखाई दे रही हैं. कम मेहमानों के साथ ये रस्में निभाई गई हैं. खुद तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी यादव भी समारोह में नहीं आ सकीं, लेकिन उन्होंने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि ”हम नहीं हैं पास फिर भी मेरा आशीर्वाद है दोनों के साथ.”
बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी को लेकर कुछ दिनों से चर्चाओं का बाजार गरम था, लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा था. अब जब तस्वीरें सामने आने लगी हैं तो तेजस्वी के एक से दो होने पर लगभग मुहर लग ही गई है.
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…