CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

धारूहेडा वासियों ने किया विधायक चिरंजीव राव का धन्यवाद_ सुने

रेवाडी, बरसात व दूषित पानी के भरे हुए जाने के कारण पिछले कई दिनों से परेशान धारूहेडा वासियों को राहत की सांस मिली है। सेक्टर 6 व हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में अब गलियां बिल्कुल साफ हैं और एक बुंद पानी भी वहां पर नही भरा है। जिसके लिए स्थानीय निवासियों ने रेवाडी विधायक चिरंजीव राव का धन्यवाद किया है।

स्थानिय निवासियों ने बताया कि यहां काफी दिनों से बहूत बुरा हाल था। यहां करीब 300 घरों में 2-2 फुट पानी भरा हुआ था। लोगेां का जीना दुर्भर हो रहा था। जिसको निकलवाने के लिए हमने खूब प्रयास किए थे, लेकिन कोई अधिकारी सुनने वाला नही था। उसके बाद हमने विधायक चिरंजीव राव की मदद मांगी। विधायक चिरंजीव राव ने स्वंय 4 फुट पानी में आकर हमारे घरों का जायजा लिया। हमारे साथ विरोध प्रदर्शन किया। नतीजन प्रशासन हरकत में आया और प्रशासन को मौके पर आकर जायजा लेना पडा। उसी का परिणाम अब यह है कि हमारी समस्या का समाधान फिलहाल हो गया है। विधायक चिरंजीव राव के आने के एक दिन बाद ही प्रशासन को पानी निकालना पडा। उससे पहले लोगों को काफी समस्या का समाधान करना पड रहा था। लोग घरों से नही निकल पा रहे थे। हम सभी विधायक चिरंजीव राव व जिला प्रशासन सभी का धन्यवाद करते हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी तो यहां से निकाल दिया गया है। लेकिन यहां पर लोगों को मलेरिया व डायरिया की शिकायत आ रही है। कई दिनों तक पानी भरे जाने की वजह से यहां मच्छर बहूत ज्यादा हो गए हैं। इसलिए हमारे यहां पर मच्छरों की दवाई का भी छिडकाव करवाया जाए एवं यहां पर जो गंदगी इक्कठी हो गई है उसको उठवाया जाए।
Tags

Related Articles

Back to top button