CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराज्यरेवाड़ीहरियाणा

खुला टीकरी बॉर्डर- अब गुजर सकेंगे एंबुलेंस व दोपहिया वाहन

नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 11 महीने से बंद हरियाणा का टिकरी बॉर्डर टू-व्हीलर, पैदल और एंबुलेंस के लिए आज से खुल गया है। सुबह 7 से शाम 8 बजे तक बॉर्डर खुला रहेगा। इसके लिए सड़क के एक साइड 2-2 फीट दोनों तरफ से बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं। किसान नेताओं के साथ दिल्ली और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों की हुई बैठक के बाद कुछ सहमति बनी है।

वहीं दूसरी तरफ बॉर्डर खोलने की सुगबुगाहट के बाद बहादुरगढ़ के कुछ उद्योगपति भी बॉर्डर पर पहुंचे। उद्योगपतियों ने कहा कि बॉर्डर बंद होने से 50 % कंपनियां बंद हो चुकी। बची हुई कंपनियां भी बंद होने के कगार पर है।

दिल्ली के बॉर्डर खोलने के मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भी 6 नवंबर को एक बैठक बुलाई है।

Tags

Related Articles

Back to top button