देश/विदेश

बड़ा ट्रेन हादसा- कई बोगियां पटरी से उतरी

पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास रेल हादसा हुआ है. यहां बीकानेर-गुवाहाटी एक्‍सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गई हैं.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से गुवाहटी जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस, मैनागुड़ी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत और कई सवारियों के घायल होने की खबर है।  इस हादसे में 4-5 डिब्बे में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और मृत्यु की आशंका भी जताई जा रही है। ये इलाका नॉर्थ इस्ट फ्रंटियर में आता है। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर रेल अधिकारी पहुंच रहे हैं और स्थिति की जानकारी हासिल की जा रही है। ट्रेन दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अभी भी डिब्बे में फंसे हुए हैं और लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है।

हादसा न्यू दोमोहनी और न्यू मयनागुड़ी स्टेशन के बीच करीब 4 बजकर 53 मिनट पर हुआ. बचाव और राहत का काम शुरु हुआ. घायलों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दर्जनभर से ज्यादा लोग हो सकते हैं.

हेल्‍पलाइन नंबर 0361- 2731622/623

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago