CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशविदेशविश्वस्वास्थ्य
Trending

नहीं दिखा, ZyCoV-D टीके के ट्रायल के बाद कोई बड़ा साइड इफेक्ट

नई दिल्ली। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने जायडस कैडिला वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। इस दौरान जायडस ग्रुप के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने बताया कि ZyCoV-D वैक्सीन का ट्रायल देश के 50 केंद्रों में हुआ है। इसमें 28,000 वॉलेंटियर्स पर ट्रॉयल किया गया है। 1400 किशोरों पर भी वैक्सीन का ट्रायल हुआ है। हालांकि इस ट्रायल के बाद किसी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं।

डॉ. शरविल ने बताया कि अभी आयु वर्ग (2-12 वर्ष) के लिए वैक्सीन की स्टडी शुरू नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस एज ग्रुप में भी बहुत जल्द परीक्षण की उम्मीद है। ध्यान देने वाली बात है कि ZyCoV-D दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन होगी जिसे किसी भारतीय कंपनी द्वारा डवलप किया गया है। ZyCoV-D देश में मंजूरी पाने वाली छठवीं वैक्सीन है। कंपनी ने बीते 1 जुलाई को इसके लिए आवेदन किया था।

Source
NEWS24
Tags

Related Articles

Back to top button