नई दिल्ली। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने जायडस कैडिला वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। इस दौरान जायडस ग्रुप के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने बताया कि ZyCoV-D वैक्सीन का ट्रायल देश के 50 केंद्रों में हुआ है। इसमें 28,000 वॉलेंटियर्स पर ट्रॉयल किया गया है। 1400 किशोरों पर भी वैक्सीन का ट्रायल हुआ है। हालांकि इस ट्रायल के बाद किसी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं।
डॉ. शरविल ने बताया कि अभी आयु वर्ग (2-12 वर्ष) के लिए वैक्सीन की स्टडी शुरू नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस एज ग्रुप में भी बहुत जल्द परीक्षण की उम्मीद है। ध्यान देने वाली बात है कि ZyCoV-D दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन होगी जिसे किसी भारतीय कंपनी द्वारा डवलप किया गया है। ZyCoV-D देश में मंजूरी पाने वाली छठवीं वैक्सीन है। कंपनी ने बीते 1 जुलाई को इसके लिए आवेदन किया था।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…