रेवाड़ी

यूक्रेन में फंसे नागरिकों के प्रति अफवाहों पर ध्यान न दें परिजन : रेवाड़ी डीसी

सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से हेल्पलाइन नम्बर किए जारी

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि यूक्रेन में बढ़ते तनाव को देखते हुए वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की अफवाहों पर स्थानीय नागरिक ध्यान न दें। इसके लिए शासन और प्रशासन द्वारा सरकार के दिशा निर्देश अनुसार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी ने सोमवार की शाम कैम्प कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाकर भारत के नागरिकों को यूक्रेन से लाने की निरंतर व्यवस्था की जा रही है। देश और प्रदेश सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देश पर हरियाणा सरकार ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए एक  नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। राज्य में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किये गए इसके माध्यम से हरियाणा व भारतीय  लोगों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) व ई-मेल contactusatfcd@gmail.com जारी की है। जिन पर नागरिक अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।
डीसी ने बताया कि यूक्रेन में मौजूदा अनिश्चितताओं और तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वहां फंसे हुए भारतीय राष्ट्रीयता के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शांत रहें और संयम बरतें। हरियाणा सरकार भारतीय नागरिकों को देश वापिस लाने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।
स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे जिला के नागरिकों की पहचान करते हुए उनके परिजनों से मिलें और हर जरूरी जानकारी से परिजनों को अपडेट करना सुनिश्चित करें।
डीसी ने दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण की जानकारी देते बताया कि  फोन नम्बर +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 (टोल फ्री) के अलावा ई मेल situationroom@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार, यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण में फोन +380 997300428 +380 99730483, ई मेल  cons1.kyiv@mea.gov.in है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago