Uncategorized

इस महामारी से बचने का केवल एक रामबाण ईलाज है वैक्सीन – रामसिंह छावड़ी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व झज्जर प्रभारी रामसिंह छावड़ी के प्रयासों से गांव संगवाड़ी में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र की एएसएमओ डा. अंजू यादव के कुशल नेतृत्व में एएनएम ललिता व सविता तथा आईए संदीप आदि ने करीब 200 लोगों को कोरोना की प्रथम व दूसरी डोज लगाई। इस मौके पर भाजपा नेता रामसिंह छावड़ी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की एएसएमओ डा. अंजू यादव की टीम ने गांव आसपास के लोगों की कोविड के दौरान पूरी सेवाभाव से कार्य किया। उनके सहयोग से ही इस शिविर का आयोजन संभव हो पाया। जिसका लाभ गांव के प्रत्येक व्यक्ति को मिला है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय में अपने जीवन की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा करने वाले ही सच्चे योद्धा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल की कुशल कार्यप्रणाली की बदौलत ही देश व प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने में कामयाब रहे। कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए हम सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोना को दोनों डोज अवश्य लगवानी है। क्योकि इस महामारी से बचने का केवल यही एक रामबाण ईलाज है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिला।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago