मामला- नारनौल और रेवाड़ी दोनों जेल में अपराधियों से पैसा लेने का खेल काफी पुराना चल रहा है, जिसकी जानकारी विजिलेंस ब्यूरो को काफी पहले से मिली हुई थी। इसी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 दिसंबर को विजिलेंस गुरुग्राम यूनिट ने नारनौल जेल में रेड की थी। उस वक्त जेल वार्डन राजन को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
रिश्वत की रकम हरियाणा- राजस्थान के नामी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर के खास गुर्गे संदीप उर्फ सिंधिया के भाई हंसराज से ली गई थी। उस वक्त जेल के अन्य वार्डन गजे सिंह का नाम भी सामने आया था। विजिलेंस टीम ने गजे सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से सख्ती से हुई पूछताछ के बाद नारनौल जेल के डिप्टी सुपरिेंटेंडेंट कुलदीप हुड्डा व नारनौल जेल का अतिरिक्त कामकाज देख रहे रेवाड़ी जेल सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार का नाम भी सामने आया।
बुधवार की सुबह गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने रेवाड़ी जेल सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार के घर रेड की। हालांकि अभी विजिलेंस टीम सुपरिंटेंडेंट के घर में दाखिल नहीं हो पाई है। क्योंकि घर अंदर से बंद है। विजिलेंस टीम ने घर की तलाशी लेने के लिए सर्च वारंट की तैयारी की है। सर्च वारंट मिलने पर जेल सुपरिंटेंडेंट के घर तलाशी ली जाएगी। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, आरोपी घर के अंदर ही हैं।
जेल रिश्वत कांड में जेल सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कुलदीप हुड्डा का नाम आया था।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…