
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तरी भारत में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बनी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर दक्षिणी भारत के हिस्सों में बेमौसम बारिश आफत बनी है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने अब देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में सुबह के घंटों में घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।




