रेवाड़ी

प्रदेश में 7 लाख से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यसता ग्रहण की : विधायक चिरंजीव राव

युवा कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए युवाओं में होड

रेवाडी : शक्ति नगर में आयोजित युवा कांग्रेस के मेम्बरशिप कार्यक्रम में पंहूचकर विधायक चिरंजीव राव ने युवाओं का मनोबल बढाया, विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि पूरे प्रदेश सहित रेवाडी में भी युवा कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए युवाओं में होड लगी हुई है। अभी तक प्रदेश में जहां 7 लाख से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यसता ग्रहण की हैं वहीं रेवाडी में भी हजारों युवाओं ने कांग्रेस में आस्था दिखाई है। अभी सदस्यसता कार्यक्रम आगामी 6 अगस्त तक चलना है। ऐसे में अभी सदस्यसता अभियान ओर तेजी पकडेगा। चिरंजीव राव ने युवाओं से अपील करी है कि जिन 18 से 35 वर्ष की आयु के युवाओं ने अभी सदस्यसता नही ली है वो जल्द से जल्द अपनी सदस्यसता ले लें। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर सर पर मंडरा रही है और दूसरी तरफ रेवाडी जिले में पिछली 22 जुलाई के बाद किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नही हो रहा है। आगामी होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए सरकार ने वैक्सीन जरूरी कर दी है। जब जिले में वैक्सीन है ही नही तो लगे ही कहां से ऐसे में युवा कैसे परीक्षा दे पाएगें। इस तरह से सरकार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। शनिवार और रविवार को भी सभी स्थान सुने दिखाई दिए। टीके उपलब्ध नही होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर पंहूच चुकी है लेकिन सरकार फिर भी संवेदनशील नही है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में निजी व औद्दोगिक क्षेत्र में हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। फिर भी सरकार ने उनके लिए राहत की कोई घोषणा नही की। श्री राव ने कहा कि मौजूदा सरकार झूठ बोलने में जरा भी संकोच नही करती। केंद्र सरकार दावा कर चुकी है कि कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मरीज की मौत नही हुई है। जबकि सच्चाई सभी को पता है कि ऑक्सीजन की से कितनी मौतें हुई थी।
MOHAN

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago