CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

50 लाख की लॉटरी का लालच देकर खाते में रुपए ट्रांसफर करवाने का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से 40 हजार रुपये किए बरामद

साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पचास लाख की लॉटरी का लालच देकर खाते में रुपए ट्रांसफर करवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नूह जिले के फिरोजपुर झिरका हाल राजस्थान के मोहनपुर निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40000/- रुपये बरामद किए हैं।

Advertising..

जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र ने बताया कि दान बिहारी पुत्र उद्धव शर्मा प्रसाद निवासी परशुराम कॉलोनी जिला रेवाड़ी ने अपनी शिकायत में बतलाया की 20 मई को मेरे मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से एक फोन कॉल आई कि दान बिहारी सिंह आपकी 50 लाख रुपये की लाटरी लग गई है। लालच में आकर मैंने उस पर विश्वास करके उसके बताए मोबाइल नंबर पर तीन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 94,517/- रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। जब मैंने वापिस उस नंबर पर फोन किया तो उसने कहा कि आपके पैसे वापिस नहीं आएंगे। जिस पर मैंने अगले दिन बैंक में जाकर तसल्ली कि तो उन्होंने बताया कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है।

साइबर थाना पुलिस ने दान बिहारी सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारियों से रुपए ट्रांसफर किए गए बैंक खाता का विवरण लेकर उसमें दिए गए पता राजस्थान के मनोहरपुर पर दबिश देकर आरोपी नूह जिले के फिरोजपुर झिरका हाल राजस्थान के मोहनपुर निवासी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मामले में बाकी बचे रुपए तथा अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Tags

Related Articles

Back to top button