CLICK TO WATCH FULL NEWS that HR NEWS COVERED
हरियाणा रथ की खबर का असर, रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सीएम फ्लाइंग की टीम भी एक्टिव हो गई है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने 4 जगह रेड करके मिष्ठान व आचार के गोदाम से सैंपल लिए। वहीं टीम की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया है। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। मिलावट पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
टीम ने सभी मिठाइयों के सैंपल लिए। इसके बाद टीम दीप अचार फैक्ट्री में पहुंची। इसके बाद हरियाणा अचार फैक्ट्री पर रेड की। रात के समय सीएम फ्लाइंग की टीम मॉडल टाउन स्थित श्रीजी स्वीट्स के गोदाम पर पहुंची। यहां से भी मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं।
मिलावटखोरी रोकना एक बड़ी चुनौती
त्योहार से पहले मिलावटखोरी बढ़ जाती है। पर्याप्त स्टाफ और संसाधन के अभाव में संबंधित विभाग की कार्रवाई नहीं हो पाती है। ताज्जुब की बात है कि जिन पर कार्रवाई करके सैंपल भरे जाते हैं। उनकी रिपोर्ट तक त्योहार का सीजन निकल जाने के बाद आती है। ऐसे में घटिया माल बेचा जा चुका होता है। बहुत कम केस ऐसे हैं, जिनमें सैंपल भरने के बाद मिलावट की पुष्टि होती है, वरना रिपोर्ट ही अधर में लटकी रह जाती है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…