अपराध

क्राइम बुलेटिन : रेवाड़ी

सुलखा नहर के पास खेतो मे पानी देने के लोहे के पाईप, पंखे व अन्य सामान चोरी करने के मामले मे एक आरोपी गिरफतार

रामपुरा थाना के अन्तर्गत स्थित भाडावास गांव चौकी पुलिस ने सुलखा नहर के पास रखे खेतो मे पानी देने के लोहे के पाईप, पंखे व अन्य सामान चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान जिला रेवाडी के गांव टाकंडी निवासी राहुल के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 24/25 जून की रात को सुलखा नहर के पास सुलखा के किसानो के खेत मे पानी देने के लिए लोहे के पंखे, पाईप व अन्य सामान रखे हुए थे जिनको कोई चोरी करके ले जाने पर दिनेश निवासी सुलखा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दि थी। पुलिस ने जांच मे त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त मे एक कबाडी राहुल पुत्र श्रीचन्द निवासी टाकंडी जिला रेवाडी को गिरफतार कर लिया है। उपरोक्त आरोपी ने चोरी किए गए सामान को खरीदा था तथा आरोपी के कब्जा से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

सट्टा खाई वाली करने के मामले मे एक आरोपी गिरफतार-

थाना शहर रेवाडी के अन्तर्गत भाडावास गेट चौकी पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान रेवाडी के मोहल्ला रामसरोवर निवासी सन्दीप के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की सन्दीप कुमार पुत्र लक्ष्मीचन्द निवासी मौहल्ला रामसरोवर रेवाड़ी थाना शहर रेवाड़ी सटटा खाई का काम करता है और भवानी साहय मार्केट रेवाड़ी में अपनी फोटो फरेम की दुकान के साथ सट्टा खिलवा रहा है। पुलिस ने मिली सुचना पर रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई जगह पर पहुंची तो वंहा पर एक शक्स जोर-2 से आवाज लगाकर कह रहा था कि 10 रुपये मे 90 रुपये पाओ और अपनी किस्मत आजमाओ। पुलिस ने उस शक्स को काबू करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम सन्दीप कुमार पुत्र लक्ष्मीचन्द निवासी मौहल्ला राम सरोवर थाना शहर रेवाडी बतलाया तथा उस शक्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से कुल 1810/-रुपए, सट्टा पर्ची व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाडी मे जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफतार कर लिया है। कार्यवाही के बाद आरोपी उपरोक्त को पुलिस बेल पर छोडा गया है।

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करके महिला की बहन को घर से भगाकर ले जाने व घर मे रखे 50 हजार रुपए ओर स्कुटि को भी साथ ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफतार-

थाना सैक्टर 06 धारुहेडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करके महिला की बहन को घर से भगाकर ले जाने व घर मे रखे 50 हजार रुपए व स्कुटि को भी साथ ले जाने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गाव पातना निवासी मनोज कुमार के रुप मे हुई है। पुलिस ने महिला की बहन को भी बरामद कर लिया है। जांचकर्ता ने बतलाया की पिडिता महिला ने अपनी पुलिस को दि हुई शिकायत मे बतलाया की मेरा मेरे पति से तलाक हो रहा है, मेरी जान पहचान करीब तीन साल पहले मनोज कुमार पुत्र रामफल गाँव पातना जिला पटियाला पंजाब के साथ हो गई। मुझे बाद मे पता चला की मनोज भी शादी शुदा है औऱ उसके दो बच्चे भी है, मेरे साथ शादी का झाँसा देकर लगातार तीन साल से गलत काम (बलात्कार) करता रहा तथा मेरी बहन भी मेरे पास रहती थी। उसको वह दिनांक 24 मई को सुबह 6 बजे बहला फुसला कर भगा ले गया तथा मेरे घर मे रखे हुये पचास हजार रुपये, एक स्कूटी व एक मोबाइल फोन भी ले गया तथा मेरी बहन को भी भगा ले गया। पुलिस मे पिडिता कि शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दि थी। पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए महिला कि बहन को बरामद करके आरोपी मनोज कुमार पुत्र रामफल निवासी पातना जिला पटियाला पंजाब को बृहस्पतिवार को गिरफतार कर लिया है। आरोपी के कब्जा से स्कूटि भी बरामद कर ली है।

चाची से छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार-

बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ही चाची से छेड़छाड़ करने के आरोपी भतीजे को बावल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा था कि उनके जेठ का लड़का आए दिन उनके साथ झगड़ा करता है तथा अभद्रता करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन गांव के मौजिज लोगों व रिश्तेदारों ने उनका राजीनामा करा दिया था। युवक ने भविष्य में परेशान नहीं करने का भरोसा भी दिया था। 12 जुलाई की रात को वह अपने घर अकेली थी। इस दौरान उनके जेठ का लड़का घर में आया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। बावल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी तथा बृहस्पतिवार की शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Pankaj

Pankaj

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago