मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करके पैसे ऐठने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
कुल 80 हजार 500 रूपए, 7 मोबाइल फोन, 11 फर्जी सिमकार्ड, 2 एटीएम बरामद
थाना साईबर क्राइम दक्षिणी मंडल रेवाड़ी पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करके पैसे ऐठने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 80 हजार 500 रूपए, 7 मोबाइल फोन, 11 फर्जी सिमकार्ड, 2 एटीएम बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के पोंटासाहिब निवासी धीरज के रूप में हुई है। आज पुलिस लाइन स्थित थाना साईबर क्राइम दक्षिणी मंडल रेवाड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में साईबर थाना प्रबंधक निरीक्षक ऋषिकांत ने उक्त वारदात का खुलासा करते हुए बतलाया कि बीते मंगलवार को शिकायतकर्ता बलजीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी गाँव रोझुवास ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मेरे पास एक कॉल आया था। जिसमे उसने अपना नाम निखिल कुमार बताया और कहा कि मैं जियो कम्पनी से हूं। उसने मुझे मोबाइल टावर लगाने की स्कीम के बारे में बताते हुए कहा कि इसका टोटल खर्चा 50 हजार रूपए आएगा। इसके बाद निखिल कुमार ने गत 16 जून को मेरे से 1750/- रुपये फार्म फीस फोन पे के द्वारा मोबाइल पर ले लिये। इसके बाद निखिल के बॉस राजेश चौधरी का फोन आया ओर मुझसे एनओसी सर्टिफिकेट फिस 23500/- फोन पे के द्वारा 17 जून को ले ली। इसके बाद 18 जून को राजेश चौधरी का फिर से फोन आया और उन्होने मेरे से पीटीएफ फीस के 19800/- रुपये फोन पे के द्वारा ले लिए। इसके बाद 19 जून को राजेश चौधरी का फिर से फोन आया और उसने मुझे टीडीएस फीस के 30000/- रुपये फोन पे के द्वारा ले लिये। इसके बाद 21 जून को राजेश चौधरी का फिर से फोन आया और उन्होने मेरे से हरियाणा गवर्मेंट टैक्स के 37500/- रुपये फोन पे के द्वारा फिर से जमा करवा लिए। इस प्रकार मैंने कुल 1 लाख 12 हजार 550/- रुपये फोन पे के द्वारा जमा करवा दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम ने पीड़ित द्वारा जिस नंबर पर पैसे ट्रान्सफर किये गए थे उस नंबर के आधार पर डिटेल निकाली। इसी डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर गुरुवार को आरोपी धीरज पुत्र कुंदनलाल निवासी पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जा से पुलिस ने कुल 80 हजार 500 रूपए, 7 मोबाइल फोन, 11 फर्जी सिमकार्ड, 2 एटीएम बरामद किये है। बरामद किये गए 7 मोबाइल फोन में से एक फोन वो भी है जो इस वारदात में किया गया था। थाना प्रबंधक ने बतलाया कि आरोपी ने पूछताछ में हरियाणा, पंजाब तथा मध्यप्रदेश में भी इसी प्रकार लाखों रुपयों की साईबर धोखाधड़ी की वारदात करने का खुलासा किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
वर्ष 2019 में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में इनामी आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार
थाना बावल पुलिस ने वर्ष 2019 में गांव नैचाना में पुरानी रंजिश के कारण हुए मामूली विवाद के बाद एक 60 वर्षीय बुजुर्ग रोहताश पर लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतारने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव नैचाना निवासी जयसिंह व उसके पुत्र नरेश के रूप में हुई है। उपरोक्त दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लंबे समय से उनके ठिकानो पर दबिश दे रही थी। इसके अलावा पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रूपए का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस मामले में 6 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इस हमले में रोहताश के परिवार के दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। जांचकर्ता ने बतलाया कि रोहताश के परिवार की आरोपियों के साथ करीब 4 साल से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। दिनांक 21 अक्टूबर 2019 की शाम रोहताश की आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। लेकिन उसी रात करीब साढ़े सात बजे रोहताश पर आरोपियो ने लाठी-डंडों, राड़ व फरसे से हमला करके उसे घायल कर दिया था। झगड़े की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दिनेश व अजय भी वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर घायल कर दिया था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रोहताश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान थाना बावल पुलिस ने 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके चालान कोर्ट में पेश कर दिया था। इसके बाद पुलिस मामले में फरार आरोपी जयसिंह व उसके पुत्र नरेश की तलाश में लगातार उनके ठिकानो पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सुचना मिली की दोनों आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के गाँव कराणा के पास छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दोनो आरोपियों जयसिंह व उसके पुत्र नरेश निवासी गांव नैचाना जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कसौला रेवाड़ी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करके नकदी व सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना कसौला रेवाड़ी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करके नकदी व सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गाँव दसोद निवासी नन्दकिशोर उर्फ भूरा, राजस्थान के जिला भरतपुर के गाँव बोकाली निवासी धर्मबीर उर्फ लम्बू, जिला पलवल के गाँव लिलवाडी निवासी गिरिराज, राजस्थान के बहरोड निवासी पप्पू व पंजाब के जिला भटिंडा के गाँव मोरमंडी निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता रविन्द्र पुत्र रमेशचंद निवासी गाँव रुध जिला रेवाड़ी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि गत 05 अगस्त की रात को मैं तथा मेरी माता जी मकान में अपने कमरे में सोए हुए थे। सुबह करीब 2.30 बजे तीन-चार आदमी हमारे कमरे में घुसे और मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने संदूक का ताला तोड़कर उसे चैक किया। इसके बाद वे मेरे कमरे में रखे दो बक्से उठाकर हमे जान से मारने की धमकी देकर व हमे बेहोश करके वहाँ से भाग गए। जिन बक्सो को वो लेकर गए थे उनमे करीब 40,000 रूपए, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का लोकेट, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की कड़ी व कुछ चांदी के सिक्के थे। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी। जाँच के दौरान थाना कसौला पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर मामले में संलिप्त पांच आरोपियों नन्दकिशोर पुत्र बिहारीलाल निवासी गाँव दौसोद जिला अलवर राजस्थान, धर्मबीर उर्फ लम्बू पुत्र रमेश निवासी बोकाली जिला भरतपुर राजस्थान, पप्पू पुत्र हनुमान सिंह निवासी अम्बेडकर नगर बहरोड राजस्थान, गिरीराज पुत्र नत्थी निवासी गाँव लीलवाडी जिला पलवल, अर्जुन पुत्र फकीराराम निवासी मोरमंडी जिला भटिंडा पंजाब को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
मारपीट करके जाति-सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
थाना कोसली रेवाड़ी पुलिस ने मारपीट करके जाति-सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गाँव ढोकिया निवासी रिंकू उर्फ रघु के रूप में हुई है। जाँचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 31 मई की शाम को मैं अपने दोस्त इशु के साथ बाजार से घर की तरफ जा रहा था तभी अम्बोली निवासी दीपक व ढोकिया निवासी रघु सहित चार पांच लड़कों ने मेरी गाड़ी रुकवा ली और हमारे गाड़ी से नीचे उतरते ही हमे लाठी-डंडों से मारने लगे जिससे मेरे हाथ में चोटे आई। इसके अलावा उन्होंने मेरे लिए जाति सूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके एक आरोपी दीपक पुत्र जगबीर निवासी अम्बोली जिला झज्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना कोसली पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी रिंकू उर्फ रघु पुत्र राजपाल निवासी गाँव ढोकिया जिला रेवाड़ी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
दुकान में घुसकर नकदी व सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दुकान में घुसकर नकदी व सामान चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव गुरावडा निवासी साहिल हाल किराएदार आजाद चौक रेवाड़ी के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र बाबूलाल यादव निवासी कमलानगर रेवाड़ी ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि मैंने अपने मकान के नीचे जनरल स्टोर की दुकान कर रखी है। मंगलवाल की रात को मैंने अपनी दुकान बढाकर अपने मकान पर जाकर सो गया। सुबह उठकर जब मैं दोबारा दुकान पर गया तो दुकान का पीछे का दरवाजा टुटा हुआ था तथा दुकान से करीब 25,000/- रूपए, कुछ कोस्मेटिक का सामान व ड्राईफ्रूट चोरी हुए मिले। इसके बाद मैंने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो पता चला कि साहिल पुत्र सुरेश निवासी गुरावडा जो पहले भी मेरी दुकान में काम कर चुका है। वह पीछे के दरवाजे को तोड़कर मेरी दुकान में घुसकर सामान चोरी कर रहा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाकर आरोपी साहिल पुत्र सुरेश निवासी गाँव गुरावडा जिला रेवाड़ी हाल किराएदार आजाद चौक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के साथ धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
थाना शहर रेवाड़ी के अंतर्गत जगन गेट चौकी पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर पैसे निकालने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान हिसार जिले के गाँव पेटवाडा निवासी जयपाल के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि मैं पुलिस लाइन रेवाड़ी में रह रही हूं। मैं गत 11 जून को धारूहेड़ा चुंगी रेवाड़ी स्थित एसबीआई बैंक एटीएम में अपनी सैलरी निकालने गई थी। वहाँ मैंने दो-तीन बार पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन मेरे एटीएम से पैसे नही निकले। इसी दौरान वहाँ एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। उसने मुझे कहा कि मैं आपके पैसे निकलता हूं। इसके बाद मैंने उसे मेरा एटीएम दे दिया। इसके कुछ समय पर उसने मुझे मेरा एटीएम दोबारा मुझे दे दिया। रास्ते में आकर मुझे पता चला की उस शख्स ने जो एटीएम मुझे दिया था वो मेरा नही बल्कि किसी विशाल नाम के व्यक्ति का था। इसके बाद मेरे मोबाइल पर मेरे खाते से पहले 20 हजार रुपये ओर उसके बाद 9 हजार रूपए निकलने का मैसेज आया। इस तरह उस शख्स ने धोखाधड़ी करके एटीएम बदलकर मेरे खाते से कुल 29 हजार रूपए निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान थाना शहर रेवाड़ी जगन गेट चौकी पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी जयपाल पुत्र तेलूराम निवासी गाँव पेटवाडा जिला हिसार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
ट्रक चालक के साथ मारपीट कर अपहरण करने के मामले में एक उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2014 में ट्रक चालक के साथ मारपीट कर अपहरण करने के मामले में एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव पाटा निवासी नजीर के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि दिनांक 16 फरवरी 2014 को शिकायतकर्ता हनीफ पुत्र इस्माइल खान निवासी थोस जिला अलवर राजस्थान ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं कटारिया ट्रांसपोर्ट धारूहेड़ा भिवाड़ी रोड पर गाड़ियों पर ड्राइवर हूं। दिनांक 13 फरवरी 2014 को मैं रात के समय खाना खाकर ट्रांसपोर्ट के ऑफिस पर अपनी गाड़ी में बैठा था। तभी वहाँ एक बोलेरो गाड़ी ऑफिस के सामने आकर खड़ी हो गई जिसमे करीब 8/10 लोग बैठे हुए थे। इसके बाद वो सभी गाड़ी से नीचे उतरे जिनमे मेरे साथ ट्रक पर काम करने वाला इमरान पुत्र सुमेर निवासी गाँव पाटा जिला अलवर व वाहिद पुत्र हनीफ निवासी चावंडी जिला अलवर राजस्थान भी शामिल थे। बाकि लोगों का नाम मैं नही जानता। गाड़ी से उतरने के बाद उन सबने मिलकर मुझे मेरी गाड़ी से नीचे खींच लिया तथा जमींन पर गिराकर मुझे मारने लगे। इसके बाद इन सबने मेरा अपहरण करने मुझे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और रातभर मेरे साथ गाड़ी में भी मारपीट करते रहे। अगले दिन सुबह ये सभी मुझे इमरान के घर गाँव पाटा में ले गए और इमरान के घर में बंद कर दिया। इसके बाद इमरान, वाहिद व उसके साथी मुझे पाटा गाँव में छोड़कर चले गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में तवरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी नजीर के गिरफ्तार ना होने पर उसे अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना सेक्टर 6 पुलिस ने मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी ( उद्घोषित अपराधी) नजीर खान पुत्र छोटे खान निवासी गाँव पाटा जिला अलवर राजस्थान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
युवक को नग्न कर मारपीट करके उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार
थाना खोल रेवाड़ी पुलिस ने नग्न कर मारपीट करके अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले गाँव खालेटा निवासी सतीश के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता प्रदीप पुत्र श्योराज सिंह निवासी गाँव खालेटा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैं बुधवार को कालिया पुत्र गोपीराम के कुँए पर सब्जियों की बिजाई करके चलने लगा तो मेरे ही गाँव का थावरसिहं उर्फ सीटु पुत्र रामकुंवार मुझे अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर सतीश पुत्र खिलुराम के ट्युबैल पर लेकर गया। वहाँ पर सतीश व थावर सिहं ने मिलकर मुझे नग्न करके मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे गुप्तांग मे पैट्रोल लगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान मामले में कार्यवाही करते हुए थाना खोल पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी सतीश पुत्र बीरसिंह उर्फ खिलुराम निवासी गाँव खालेटा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
(ईआरवी) डायल 112 के चालक पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी के रखरखाव व इस्तेमाल करने से सम्बंधित प्रशिक्षण देने के लिए टोयोटा कंपनी की तरफ से कार्यशाला आयोजित
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के दिशानिर्देशानुसार उप-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री अमित भाटिया ह.पु.से. की अध्यक्षता में (ईआरवी) डायल 112 के चालक पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी के रखरखाव व इस्तेमाल करने से सम्बंधित प्रशिक्षण देने के लिए टोयोटा कंपनी के अधिकारयों द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टोयोटा कंपनी के अधिकारियों ने ईआरवी चालक पुलिस कर्मचारियों को गाड़ी के रखरखाव व इस्तेमाल करने से सम्बंधित दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर निरीक्षक पवन कुमार, एमटीओ ईएएसआई धर्मपाल समेत जिले की सभी ईविआर के चालक पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…