रेवाड़ी

वन स्टॉप सैन्टर बना पीडि़त महिलाओं के लिए वरदान

रेवाड़ी, 24 जुलाई। महिला एंव बाल विभाग की ओर से जिला रेवाड़ी में ट्रामा सैन्टर के सामने जनता सर्विस स्टेशन के प्रथम तल पर वन स्टॉप सैन्टर (सखी) चलाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान माह अप्रैल 2020 से जून 2021 तक वन स्टॉप सैन्टर (सखी) में 556 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें घरेलू हिंसा- 391, साईबर क्राईम-13, दहेज-7, गुमशुदा-46, रेप-2, यौन शोषण-2, बाल विवाह-1 व अन्य मामलों से संबन्धित-94 शिकायतों में पीडि़त महिलाओं/ किशोरियों ने वन स्टॉप सैन्टर (सखी) का रूख किया तथा सैन्टर में दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। कोरोना महामारी के दौरान वन स्टॉप सैन्टर (सखी) में 556 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें पीडि़त महिलाओं/ किशोरियों ने विभिन्न सुविधाओं का लाभ जैसे काउंसलिंग-389, पुलिस सहायता-43, कानूनी सहायता-3, मैडिकल सहायता-43 व 78  अस्थाई आश्रय दिया जिसमें उनको खाने पीने रहने की मुफ्त सुविधा प्रदान की गई। वन स्टॉप सैंटर प्रशासक सुमन यादव ने बताया कि वन स्टॉप सैन्टर में आये घरेलू हिसा के ज्यादातर केसों का समाधान कार्यालय द्वारा की गई काउंसलिंग से ही हो जाता है। वन स्टॉप सैन्टर में घरेलू हिंसा, रेप, शारीरिक, मानसिक शोषण दहेज उत्पीडन, यौन शोषण व गुमशुदगी जैसे तमाम मामलों में पीडि़त महिलाओं को काउंसलिंग, पुलिस, कानूनी, मैडिकल सहायता तथा अस्थाई आश्रय (5 दिन) के जरिये पीडि़त महिलाओं की समस्यों का समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि संपर्क करने के लिए ट्रामा सैन्टर के सामने जनता सर्विस स्टेशन के प्रथम तल पर वन स्टॉप सैन्टर(सखी) स्थापित किया गया है, या दूरभाष नंबर 02174-255230, महिला हैल्पलाईन न0-181, और व्हाट्सअप नंबर 9729289504 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
MOHAN

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago