रेवाड़ी

शहर की सडक़ों व स्ट्रीट लाईटों की कराएं मरम्मत: डीसी

रेवाड़ी, उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर परिषद शहर की सडक़ों व स्ट्रीट लाईट की मरम्मत तथा सफाई व डोर-टू-डोर कूडा एकत्रित करने के कार्य को मुस्तैदी के साथ पूरा कराएं।उपायुक्त ने कहा कि शहर में जहां-जहां भी कूड़े के डम्पिंग स्टेशन बनाएं हुए है उनसे कूड़ा तुरंत उठवाकर मेन डम्पिंग यार्ड में पहुंचाने का कार्य करें ताकि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि शहर में अवारा घुमने वाले पशुओं से दुर्घटना होने का खतरा रहता है और ये अवारा पशु शहर के डम्पिंग स्टेशनों के पास कूड़े को फैला देते है, जिससे शहर गंदा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के काम को सुचारू रूप से किया जाएं ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सकें।
डीसी ने कहा कि शहर में वर्षा के कारण जिन सडक़ो की हालत खराब है, उन पर तुरंत मरम्मत कराने का कार्य किया जाएं ताकि सुगम आवागमन हो सके। उन्होंने कहा कि शहर में लगी स्ट्रीट लाईटों की निगरानी अच्छे से की जाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जो भी स्ट्रीट लाईट खराब पड़ी है उनको तुंरत ठीक किया जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि शहर व बाजार की सफाई व्यवस्था अच्छे ढ़ंग से की जाएं उसके लिए समय-समय पर सफाई कर्मचारियों के कार्यो पर निगरानी की जाएं ताकि सभी सफाई कर्मचारी अपने कार्य को पूरी जिम्मेवारी से कर सकें।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और कूड़े को कूड़ेदान में ही डाले।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago